चंबा। किहार थाना की पुलिस टीम ने एक राहगीर से 12 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। शराब को जब्त करने के साथ आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किहार थाना की पुलिस टीम जब गागल मोड़ की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान युगल किशोर निवासी बाड़ी कंधे पर बोरी उठाकर सामने से आ रहा था। वह पुलिस को देख घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।
इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने बोरी की तलाशी ली। इस दौरान बोरी से 12 बोतल शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।