फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार मार्ग पर गेट के समीप भूस्खलन

विज्ञापन
गेट-खज्जियार मार्ग पर सड़क पर गिरा मलबा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर बर्फबारी ने किसानों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पुहंचाया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते यहां सड़क किनारे भूमि कटाव हो गया। इस कारण किसानों के खेत सड़क पर पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि एक साल पहले यहां ठेकेदार ने मार्ग को चौड़ा करने के लिए कटिंग की थी। उस समय किसानों को आश्वासन दिया था कि यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा लेकिन ठेकेदार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रभावितों में अशोक कुमार, सैनी कुमार, जीतू कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, चतरो राम का कहना है कि वे खेतीबाड़ी कर गुजारा करते हैं। करीब आधा दर्जन किसानों के खेत भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गेट के समीप हुए भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित प्रयास करें। साथ ही किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
लोक निर्माण विभाग चंबा के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। शीघ्र सुरक्षा दीवार लगाने के आदेश ठेकेदार को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें