फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-साहो सड़क पर खलनेरा के पास भूस्खलन

Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के साहो-कीड़ी मार्ग को भूस्खलन के बाद बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो सड़क पर खलनेरा के पास बुधवार देर रात भारी भूस्खलन होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वीरवार सुबह 10:00 बजे तक मार्ग पूरी तरह बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जाम में फंसे रहे। भूस्खलन से न केवल सड़क अवरुद्ध हुई, बल्कि इलाके में तीन बड़ी समस्याएं एक साथ उत्पन्न हो गई हैं। एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं और भारी हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आने से एक बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे साहो, कीड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। सड़क को बहाल कर दिया है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली है। हालांकि लगातार बारिश और जमीन खिसकने से दोबारा भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश कुमार, धनी राम, लेख राज, मोती राम, दुनी राम, जगो राम, मदन पाल, योग राज औरर कुलदीप सिंह ने बताया कि जमीन खिसक गई है और इस मार्ग पर सफर अब खतरे से खाली नहीं। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी तैनात कर मलबा हटाने का कार्य तो पूरा तो कर दिया, लेकिन पानी और बिजली की बहाली अभी लंबी चुनौती बनी हुई है। क्योंकि, खंभा गिरकर खेत में आ गया है। इतना ही नहीं, लोगों की फसल भी बर्बाद हुई है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं।

मामला ध्यान में हैं। बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। अजय कुमार, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें