फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला बाजार में पार्किंग का अभाव, बेतरतीब पार्क हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मैहला बाजार में पार्किंग का अभाव है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल की कमी से लोग आडे़-तिरछे वाहनों को खड़ा कर रहे हैं इससे राहगीरों की मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

लोगों की पार्किंग की मांग पर आज दिन तक पूरी नहीं की गई है। पार्किंग स्थल के लिए जगह चिह्नति करने की कवायद भी सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। इस बात को लेकर लोगों में रोष है। क्षेत्र में जहां बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग आते हैं वहीं, दूसरी तरफ विकास खंड कार्यालय समेत बैंक होने के चलते यहां काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
मैहला बाजार करीब तीन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। ऐसे में हजारों लोग रोजाना रोजमर्रा के काम हेतु आते हैं। पार्किंग न होने उन्हें जगह-जगह बेतरतीब वाहन खड़े करने पड़ते हैं। हालांकि यहां निजी पार्किंग है। लेकिन वाहनों की बढ़ती तादाद के आगे नाकाफी है। ऐसे में चालकों को वाहन पार्क करने के लिए परेशानियां पेश आ रही हैं। वाहन चालकों ने सरकार से मांग की है कि मैहला बाजार में पार्किंग का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें