भरमौर (चंबा)। हिमाचल स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की भरमौर इकाई ने कृष्ण पखरेटिया को अध्यक्ष चुना है, जबकि कंचन ठाकुर महासचिव चुनी गई। इसके अलावा जगपाल चौहान, अरुणा चड़क, विनोद कुमार और लहर सिंह मुख्य सलाहकार चुना गया।
शशिकांत, सुरेश कुमार सचिव व प्रकाश चंद को कोषाध्यक्ष, मीना कुमारी, कुलदीप शर्मा और विनोद कुमार को मुख्य पैटर्न बनाया। साथ ही नवीन कुमार, महशा राम, सुधीर शर्मा, विजेंदर सिंह, प्रीतम चंद, राजेश कुमार, मंजीत कुमार, विजय शर्मा, विजय कुमार, चमन सिंह, विवेक शर्मा, रीता शर्मा, सरिता शर्मा, रंजना कुमारी, बबीता शर्मा और राधा कुमारी सदस्य चुने गए। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि जन जातीय क्षेत्र भरमौर में कार्यरत प्रवक्ता वर्ग को यात्रा भत्ता की दूरी 30 किलोमीटर से घटाकर आठ किलोमीटर की जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि 4-9-14, प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट और पेंडिंग डीए का जल्द भुगतान किया जाए।