फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उत्कृष्ट कार्य पर चार लोगों को हिमाचल श्री सम्मान

Sun, 30 Nov 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बचत भवन चंबा में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति और जन कल्याण परिषद ने वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य पर किसान लोभी राम, उद्यमी पंकज चोफला, युवा खिलाड़ी तनिष्का महाजन और समाजसेवी ओपी शर्मा को हिमाचल श्री सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में चमेरा चरण-II करियां के प्रबंधक इंजीनियर टिकेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। परिषद अध्यक्ष युगल किशोर पुरी ने संस्था की गतिविधियों एवं वर्षभर की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को हिमाचल श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही परिषद द्वारा चंबा उपमंडल के हिमाचल बोर्ड एवं सीबीएसई के शीर्ष 13 मेधावी छात्र-छात्राओं भी सम्मानित किया गया। इनमें वैशाली, अनन्या पुरी, हर्षिता भूषण, इंद्रजीत सिंह, आदित्य अरोड़ा, भूमिका ठाकुर, मोहित शर्मा, पुष्कर सिंह बिजलवान, रियान ठाकुर, अनमोल, अरनव ठाकुर, शिरीजा ठाकुर और तनिष्का सूर्यवंशी को नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा परिषद की प्रमुख गतिविधि अनाथ अंगीकार योजना के अंतर्गत इस वर्ष 12 अनाथ, अर्ध-अनाथ एवं असहाय बच्चों, दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यातिथि टिकेश्वर प्रसाद ने परिषद द्वारा संचालित समाजसेवी कार्यों की सराहना की और बच्चों को संदेश दिया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।
इस मौके पर डाइट के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष कुलदीप माहड, सचिव भुवनेश पुरी, प्रेस सचिव डॉ. कविता बिजलवान, महासचिव बुधिया राम और सुषमा पुरी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें