फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा ने तीसा में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय तीसा में प्रदर्शन करते किसान सभा इकाई तीसा के सदस्य। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। किसान सभा तीसा ने सरकार को चेताया है कि अगर उनकी मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया तो इसका खामियाजा विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। एसडीएम कार्यालय तीसा के बाहर उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार तीसा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। खंड कमेटी संयोजक पवन ने कहा कि आज के समय में तीसा ब्लॉक के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। लंबे समय से प्रस्तावित सब्जी मंडी को नहीं खोला जा रहा है। इससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द किसानों के लिए सब्जी मंडी खोली जाए। इसके अलावा क्षेत्र में कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों के पद रिक्त हैं।
इसके बावजूद सरकार ने इन पदों को नहीं भरा है। इससे कृषि और बागवानी संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा मार्केट के लिए ले जाने वाले उत्पाद पर मार्केट कमेटी तुन्नुहट्टी के नाम पर किसानों से लूट की जा रही है। इस पर भी सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे है। इस मौके पर हरी लाल, हेम राज, क्यूम खान, कर्म चंद, अंकु कुुमार, मुगल सिंह, लाल चंद, खेम राज और रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें