फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग तीन दिन में होगा बहाल

विज्ञापन
खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग से बर्फ हटाती बॉबकैट मशीन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर गिरी पांच से आठ फीट बर्फ को मशीन से हटाया जा रहा है। एक माह से अधिक समय से बंद मार्ग के कारण ग्रामीणों सहित पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों को वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को भी मजबूरन बर्फ में चल कर चंबा जाना पड़ रहा है। बहरहाल, लोनिवि ने तीन दिन में खज्जियार-लक्कडमंडी मार्ग को बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले में भारी बर्फबारी के बाद आज तक कई जगह जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को बर्फ में ही आवाजाही कर घरों से ड्यूटी और ड्यूटी से घर तक पहुंचना पड़ता है। लोनिवि मंडल डलहौजी के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बोबकैट मशीन, डोजर और जेसीबी से मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। अत्यधिक बर्फ होने से सड़क को बहाल करने में दिक्कत हो रही है। लोगों को जल्द राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें