फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में उड़ेगा कल्पना चावला रॉकेट, देवी देवताओं के नाम से बने पटाखों के नाम बदले

विज्ञापन
बाजार में आया कल्पना चावला वाला फोटो युक्त रॉकेट।
विज्ञापन
चंबा। हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले पटाखों के इस बार नाम बदल दिए हैं। गत साल लक्ष्मी बम के नाम से बिक रहे बंब अब दिवाली क्रैकर के नाम से बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नाग बम का नाम भी क्लासिक किया गया है। देवी-देवताओं के नाम पर बने पटाखों से धार्मिक आस्था को चोट पहुंच रही थी। कंपनी ने इस साल इन नामों को बदल दिया है। इसके अलावा रॉकेट का नाम कल्पना चावला रखा है। प्रशासन की ओर शहर सहित समीपवर्ती पंचायतों के लोगों के लिए पटाखा मार्केट पुलिस मैदान बारगाह में लगाई है। दो दिनों तक यह मार्केट पुलिस मैदान में रहेगी।
करीब चालीस विक्रेताओं ने प्रशासन की अनुमति के बाद अपने स्टॉल लगाए हैं। इसके अलावा पटाखा मार्केट में सुरक्षा के प्रबंध भी चाक चौबंद हैं। प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पहले दिन काफी कम संख्या में लोग पटाखा खरीद करने के लिए पहुंचे। विक्रेताओं की मानें तो वीरवार को कारोबार होने की उम्मीद है। विक्रेताओं का कहना है कि पटाखों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पुराने दामों पर ही पटाखा बिक रहा है।
विज्ञापन

विक्रेता मृदुल महाजन का कहना है कि इस बार देेवी-देवताओं के नाम से प्रचलित पटाखों के नाम बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला रॉकेट भी मार्केट में पहुंचा है। लक्ष्मी बम से प्रचलित पटाखे अब दिवाली क्रैकर से जाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें