फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेएंडके पुलिस ने चंबा से दबोचा महिला को भगाने वाला व्यक्ति

Thu, 20 Jul 2023 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में मंगलवार शाम को उस वक्त अचानक लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब जेएंडके पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसके हाथ रस्सी से बांध लिए। व्यक्ति के साथ एक महिला भी थी, जोकि रोने लग पड़ी। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई कि आखिर जेएंडके पुलिस ने व्यक्ति को क्यों दबोचा है।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस व्यक्ति को चौगान से सिटी पुलिस चौकी की ओर ले जाने लगी तो भीड़ भी सच जानने के लिए पीछे-पीछे चल दी। बाद में पता चला कि व्यक्ति सोमवार को जेएंडके से एक महिला को अपने साथ भगाकर ले आया था। महिला के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। जेएंडके पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर चंबा पहुंची थी।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही व्यक्ति को चंबा चौगान में धर दबोचा। चंबा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के उपरांत व्यक्ति और महिला को जेएंडके पुलिस के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें