फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर-घर पहुंचीं जिप अध्यक्ष, लोगों से गीला-सूखा कूड़ा अलग देने की अपील

Sat, 20 Jan 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण अ​भियान को लेकर जागरूकता देते नगर परिषद के कार्यकारी अ​धिकार
विज्ञापन
चंबा। शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने लोगों को जागरूक करने के लिए दोबारा मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बार जिला परिषद अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी और वार्ड पार्षदों ने घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में सफाई कर्मचारियों को देने की अपील की। इससे पहले भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने करीब एक महीने तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया था। इसके बाद नगर परिषद को शहरवासियों का सहयोग नहीं मिला। लोग एक ही थैले में गीला और सूखा कचरा देते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण में नगर परिषद चंबा को एक सौ में से नौ प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें विशेषकर डोर-टू डोर कूड़ा एकत्रित करने में कमी सामने आई है। इसको लेकर नगर परिषद ने लोगों को पंफलेट भी बांटे। साथ ही लोगों से इस अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया है। इस मौके पर नगर परिषद कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संंदीप, अध्यक्ष नीलम नैयर सहित वार्ड पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें