चंबा। जिले में त्योहारी सीजन के दौरान महिलाओं को आभूषणों के दाम नहीं भा रहे हैं। महिलाओं की मानें तो लगातार सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे अब आभूषणों की खरीद काफी महंगी हो गई है। महिलाओं का कहना है कि त्योहारी सीजन में लोग आभूषणों की खरीद करते हैं मगर इस बार महंगाई का असर दिख रहा है। तीन से छह हजार रुपये सोने और चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं। सोना अब पहुंच से बाहर होता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि इस त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों की कटौती की है मगर इसका असर सर्राफा बाजार में नहीं दिख रहा है। सोने और चांदी के दाम और बढ़ गए हैं।
सोने और चांदी के दामों में इस त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोगों को आभूषणों की खरीद के लिए पहले की अपेक्षा अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
-जागृति कुमारी
सोना और चांदी लगभग तीन हजार से लेकर छह हजार रुपये तक महंगा हुआ है। इससे आभूषण अब लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। खासकर त्योहारी सीजन में खरीदारी कम होगी।
-मनु कुमारी
पहले से ही आभूषणों की खरीदारी महंगी है मगर हाल ही में हुई बढ़ोतरी से मध्य वर्गीय परिवार के लिए आभूषण खरीदना पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
-मोमिना
इस त्योहारी सीजन में सरकार ने जीएसटी की दरों की कटौती की है मगर इसका असर सर्राफा बाजार में नहीं दिख रहा है। सोने और चांदी के दाम और बढ़ गए हैं।
-बिंदु कुमारी