फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनगरी के पास लुढ़की पिकअप

Tue, 23 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा।
विज्ञापन
चंबा के खुशीनगर में खाई में गिरी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर मंगलवार को खुशनगरी के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चालक गुलाम मोहम्मद निवासी खुशनगरी पिकअप नंबर एचपी 73-3259 को लेकर तीसा से बैरागढ़ जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान खुशनगरी के पास चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं लगीं। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जबकि गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप वाहन के चालक को गाड़ी से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें