फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर नालड़ा पुल के पास जला ढ़ाबा व दुकान, सात लाख नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर बाथरी के पास नालड़ा पुल के पास ढाबा जलने से भारी नुकसान हुआ है। यह घटना बुधवार देर रात की है। ढाबे से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग बनीखेत को सूचित किया।
विज्ञापन

उसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। वीरवार को पीड़ित ने डलहौजी पुलिस को शिकायत पत्र सौंप कर ट्रक चालक पर उसका ढाबा जलाने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में प्रभावित अजना कुमारी पत्नी गुरुदेव सिंह गांव सुल्तानपुर ने कहा कि वह बाथरी नामक स्थान पर ढाबा चलाती हैं। आरोप लगाया कि 14 जुलाई की रात चालक ने उसके ढाबे में आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है।
अग्निशमन विभाग के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कहा कि इस अग्निकांड में डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बाथरी स्थित ढाबे के जलने की सूचना मिली है। प्रभावित ने पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ ढाबे में आग लगाने की शिकायत की है। कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें