फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन कॉल पर घर-द्वार पहुंच रहे आईटीआई प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आईटीआई प्रशिक्षु अब एक फोन कॉल के जरिये घरों में खराब पड़े बिजली उपकरणों को ठीक करने के लिए पहुंच रहे हैं। ‘कौशल आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आईटीआई प्रशिक्षु अपने अनुदेशक के साथ कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ लगते ओबड़ी में आईटीआई चंबा के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षु अपने अनुदेशक के साथ बिजली संबंधी कार्य करने में जुटे हुए हैं। इससे जहां प्रशिक्षुओं को प्रैक्टिकल कर अनुभव हासिल हो रहा है तो वहीं लोगों के भी घर-द्वार कम कीमत पर काम हो रहे हैं।
गौरतलब है कि ‘कौशल आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आईटीआई प्रशिक्षुओं को निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अब लोगों को घरों में विद्युत उपकरणों की मरम्मत के अलावा घर निर्माण कार्य के लिए अब इलेक्ट्रीशयन, मेकेनिक, वेल्डर मेकेनिक की तलाश के लिए गांव में नहीं भटकना पड़ेगा। महज एक कॉल पर मरम्मत कार्य करने वाले प्रशिक्षु लोगों के घर-द्वार पहुंच जाएंगे। इलेक्ट्रीकल संबंधी कार्य के लिए प्रशिक्षुओं को आठ किलोमीटर के दायरे में काम करने पर सौ रुपये अदा करने होंगे। आठ किलोमीटर से आगे कार्य को जाने पर दस रुपये प्रति किलोमीटर की एवज में अदा करने होंगे। आईटीआई सलूणी में इलेक्ट्रीशयन और चंबा आईटीआई में इलेक्ट्रीशयन, वेल्डर जबकि भरमौर आईटीआई में प्लंबर, कोटी आईटीआई में वेल्डर और गरनोटा में प्लंबर संबंधी कार्य करवाने की लोगों को सहूलियत रहेगी। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि ओबड़ी में ‘कौशल आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु अनुदेशक के साथ मिलकर घर में कार्य कर रहे हैं। कहा कि प्रशिक्षुओं के लिए यह कार्यक्रम किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें