फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में चयनित युवा गुजरात के लिए किया रवाना

विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को गुजरात रवाना करने से पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा का स्टाफ। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। सुजुकी मोटर्स कंपनी की ओर से गुजरात स्थित प्लांट के लिए आयोजित कैंपस इंटरव्यू में चयनित बेरोजगार युवा वीरवार को रवाना हो गए। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौकरी ज्वाइन करने के लिए कंपनी की ओर से उपलब्ध विशेष वॉल्वो बस से युवा रवाना हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि वह चयनित प्रशिक्षुओं के साथ संपर्क में रहेंगे और उनके द्वारा सुजुकी मोटर्स से अच्छी फीडबैक मिलने पर समय-समय पर कंपनी सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से भी कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत माह भी वर्धमान ग्रुप बद्दी की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित दस युवतियां कंपनी में ज्वाइन कर नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें