चंबा में नौण के पास पेवर बिछाने के कार्य में जुटे मजदूर।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर के सपड़ी से चौंतड़ा मार्ग के सुधार का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से मार्ग पर इंटरलॉक टाइलें बिछाई जा रही हैं, जिससे सड़क की स्थिति बेहतर होने के साथ लोगों को आवाजाही में भी सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद के अनुसार यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इंटरलॉक टाइलें बिछने से मार्ग अधिक टिकाऊ बनेगा और बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
निर्माण शुरू होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षद सुनील नैयर ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और कार्य में सहयोग दें।