फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में मक्की की फसल पर कीट फॉल आर्मी वर्म का हमला

Thu, 08 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मक्की की फसल पर कीट फॉल आर्मी वार्म ने हमला कर दिया है। मक्की के पौधों में इस कीट को देखे जाने के बाद कृषि विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

वीरवार को विभाग को शिकायतें मिली हैं। साहो क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत चमीणू में यह कीट मक्की की फसल पर देखा गया है। विभाग ने प्रारंभिक तौर पर किसानों को एडवाइजरी जारी की है। साथ ही इस कीट से निपटने के बारे में भी बताया है। इसके अलावा विभाग ने किसानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है, जिससे यह कीट मक्की की फसल को प्रभावित न कर सके।

जानकारी के मुताबिक यह कीट साहो क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चमीणू में उगे मक्की के पौधों में देखा गया। गौरतलब है कि जिले में 26 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की पैदावार की जाती है। हर साल औसतन 68 हजार मीट्रिक टन के करीब मक्की की पैदावार रहती है। समय-समय पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक कर उन्हें फसल से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। अब मक्की की फसल पर कीट ने हमला कर दिया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन



किसान ऐसे करें कीट से फसलों का बचाव
पांच फीसदी क्षति की स्थिति में किसान नीम बीज गिरी के अर्क (पांच प्रतिशत) का छिड़काव करें। दस प्रतिशत से अधिक होने पर जैविक कीटनाशकों (बीटी और मेटारहाइजियम) का इस्तेमाल करें। इसके अलावा फूल आने से लेकर कटाई की अवस्था तक किसी भी रसायनिक कीटनाशक का इस्तेमाल न करें।


कृषि उपनिदेशक चंबा कुलदीप धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत चमीणू में कीट बारे शिकायत मिली है। कहा कि इस बारे में किसानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पौधों पर छिड़काव के बारे में कहा गया है। विभाग ने इसके लिए टीम भी गठित कर दी है। जरूरत पड़ने पर टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें