छोड़ा जाएगा पानी...जन साधारण को सूचित किया जाता है कि बैरा स्यूल पावर स्टेशन के बांध से पानी छोडने से पहले चेतावनी के रूप में बचने वाले सायरन की आवाज पर विशेष रूप से ध्यान दें। नदी के किनारे लगे चेतावनी बोर्ड पर लिखे निर्देशों का पालन करें। मछली पकड़ने, बालू निकालने, किसी असुरक्षित, माध्यम से नदी पार करने जैसे कार्य न करें। नदी के किनारे न तो स्वयं जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें।
आज खास
मुहर्रम : राजपुरा में मुहर्रम के मौके पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से होगा।
क्रिकेट : मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ग्राड़ी 11 और हिमालयन टाइगर के बीच मैच सुबह 9 बजे होगा।
जागरूकता : नशा निवारण दिवस को लेकर चंबा में एनएसयूआई का जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 12 बजे।
ओपीडी सेवाएं बंद... चंबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। मरीज उपचार के लिए इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। इमरजेंसी में ऑन कॉल चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।