फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर चीड़ के डेढ़ दर्जन पेड़ काटकर बना दी अवैध सड़क

विज्ञापन
पद्दर के पास कंडा गांव के लिए जेसीबी चलाकर बनाई गई अवैध सड़क। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी वनमंडल के परिक्षेत्र में रातों रात वन भूमि पर जेसीबी लगाकर अवैध रूप से सड़क बना दी गई है। इस सड़क निर्माण में डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े चीड़ के पेडों को भी अवैध रूप से काटा गया है। इसे लेकर वन विभाग ने सात लोगों के खिलाफ डलहौजी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले बनीखेत के पद्दर के पास कंडा गांव के लिए रात के अंधेरे में इस सड़क को अवैध रूप से बनाया गया। हैरानी इस बात की है कि जेसीबी के चलने और पेड़ों को काटने की आवाज को सुनकर भी कोई वन विभाग का कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा।
इस कारण वहां अवैध सड़क को बनाया जा सका। हालांकि शनिवार को जैसे ही वन परिक्षेत्र अधिकारी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अपने स्टाफ को लेकर सर्वप्रथम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद डलहौजी थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही विभाग इस मामले में अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन

चीड़ के छोटे बड़े पेड़ कटे हुए सड़क के किनारे पड़े हुए हैं, जिन्हें विभाग ने अपने अधीन कर लिया है। वन विभाग में अवैध कटान के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले विकास खंड सलूणी में देवदार के अवैध कटान का मामला सामने आया था। इसमें संबंधित कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा चुराह में वित्तीय अनियमितता को लेकर वन रक्षक और बीट अफसर सस्पेंड किए गए हैं। अब डलहौजी वन मंडल में वन भूमि में अवैध सड़क और चीड़ के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में विभाग ने अपने कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
वनमंडल अधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अवैध सड़क निर्माण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें