सलूणी (चंबा)। भड़ेला पंचायत के नचगोटी गांव का दंपती सितंबर से लापता बेटी की तलाश के लिए अब सलूणी पहुंचा है। उन्होंने तहसीलदार से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि अगर तीन दिन में उनकी बेटी नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चंबा में पढ़ती थी और बालू में किराये के कमरे में रहती थी। बेटी के गुम होने के बाद परिवार को कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इस दौरान तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने परिवार को आश्वासन दिया है कि युवती की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें उनकी बेटी मिल जाएगी।