फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर धरवाली के पास शुक्रवार शाम 4:45 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में सवार चालक ने सतर्कता दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर नियंत्रण पाया। कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, इससे सड़क पर घंटों वाहनों की कतारें लगी रहीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रैफिक को संभालने का काम किया। फायर ब्रिगेड सलूणी के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि कार को आग लगने की जैसे ही जानकारी मिली तो तुंरत गाड़ी को भेजा और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें