फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 दिन में बिन जमा नहीं करवाया तो 1282 घरों की कटेगी बिजली

Sat, 06 Apr 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में बिन जमा नहीं करवाया तो 1282 घरों की कटेगी बिजली
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस
22 लाख 82 हजार 596 रुपये पर कुंडली जमाए बैठे हैं क्षेत्र के ये विद्युत उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबे समय से बिजली बिलों पर कुंडली जमाए बैठे उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीनों से ज्यादा समय से बिल जमा नहीं करने वाले 1282 उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी कर जल्द बकाया बिल अदा करने की हिदायत दी है। नोटिस में साफ लिखा है कि 15 दिन में बिल जमा नहीं किए तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके बाद 250 रुपये जमा करवाने पर ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा। बिजली बोर्ड के मुताबिक विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आते अनुभाग खज्जियार, सरोल, मरेडी, साहो, चनेड़ के लगभग 1282 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली की अदायगी नहीं की है। इन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में भीतर कार्यालय में बिल जमा करवाने की हिदायत दी है। अन्यथा, उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए 250 रुपये शुल्क जमा करवाना पड़ेगा। इन उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड ने 22,82,596 धनराशि वसूलनी है।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करते उन्हें सुविधा भी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल जमा करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। 1282 उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें