डलहौजी अस्पताल में बतौर दंत चिकित्सक ज्वाइंन करने के बाद डॉ.श्रेया महाजन। स्त्रोंत-संवाद।
डलहौजी अस्पताल में डेंटल सर्जन डॉ. श्रेया ने किया ज्वाइन
डलहौजी (चंबा)। डल्हौजी के सिविल अस्पताल में डॉ. श्रेया महाजन ने बतौर डेंटल सर्जन ज्वाइन किया। डॉक्टर श्रेया महाजन चंबा की रहने वाली हैं। उनके पिता सुधीर महाजन (हैपी) चंबा में ही व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता सुरेखा महाजन गहिणी हैं। डॉ. श्रेया ने स्कूली शिक्षा डीएवी स्कूल चंबा से प्राप्त की, जबकि दंत चिकित्सक की पढ़ाई राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला से की है और उसके बाद कमीशन का पेपर पास कर अब डल्हौजी सिविल अस्पताल में बतौर दंत चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगी। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। डेंटल सर्जन की डलहौजी में तैनाती होने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्हें दंत रोग से संबंधित जिला मुख्यालय स्थित चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना पड़ेगा। संवाद