फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी के 11 रूट बंद, ग्रामीण भड़के

Thu, 05 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा जिले के 11 बस रूट बंद करने के फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है और चंबा में ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिन रूटों को बंद किया जा रहा है, वे कई गांवों के लिए एकमात्र सरकारी परिवहन सुविधा हैं। इन रूटों के बंद होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों, महिलाओं और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि निगम घाटे का हवाला देकर इन रूटों को मर्ज कर निजी बस ऑपरेटरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिससे किराया बढ़ने की आशंका है।
ग्रामीण नेक सिंह, सपना देवी, अमन कुमार, मीना देवी, सरोज कुमारी, निशा कुमारी और सुशील कुमार ने कहा कि इन रूटों पर केवल सरकारी बसें ही चलती हैं। इनके बंद होने से उन्हें आवागमन के लिए कोई विकल्प नहीं मिलेगा। महिलाओं को आधे किराये की सुविधा से वंचित होना पड़ेगा, जबकि विद्यार्थी कार्ड बनवाकर यात्रा करने वाले छात्रों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन रूटों को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए।
विज्ञापन

ये रूट होंगे

निगम की ओर से मंगली-भंजराडू, बाट-सेरी, चंबा-झुलाड़ा, चंबा-कुंडी सुनारा, चंबा-खज्जियार भराड़ी, कूंर-भरमौर-तरेला, कुड्डन-डलहौजी-खज्जियार, डंडी-सलूणी, सलूणी-बसुआ, चंबा-डंडी छुद्रदा और भंजराडू-मंगली रूट बंद किए है।

ये रूट लंबे समय से घाटे में चल रहे थे और इन पर यात्रियों की संख्या बेहद कम थी। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां सवारियों की संख्या अधिक होगी, वहां रूट बहाल करने पर विचार किया जाएगा। शुगल सिंह, डीडीएम एचआरटीसी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें