फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर एचआरटीसी की बस चलाने वाला चालक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। शराब पीकर एचआरटीसी की बस चलाने वाले चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालक और यात्रियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है। हालांकि, अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल रिपोर्ट एचआरटीसी प्रबंधन के पास पहुंचनी शेष हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने साफ किया कि लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने वाले चालक-परिचालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पठानकोट-चुवाड़ी-होबार रूट की बस दोपहर सवा एक बजे के करीब चुवाड़ी बस स्टैंड पहुंची। बस दोपहर दो बजे अपने अगले रूट होबार के लिए चुवाड़ी बस स्टैंड से रवाना होनी थी। इस दौरान बस में करीब 50 के सवारियां सवार थी। बस के चालक की हालत को देखकर परिचालक और यात्रियों को उस पर शक हुआ। उन्होंने चालक से शराब पीने की बात पूछी तो चालक टाल-मटोल करने लगा।
इसके बाद चालक की शिकायत परिचालक और यात्रियों ने अड्डा प्रभारी चुवाड़ी से की गई। शिकायत मिलने के बाद अड्डा प्रभारी ने चालक को बस से उतरवा दिया। इस दौरान किसी यात्री ने पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम चालक को पकड़कर मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी लेकर गई।
विज्ञापन

यहां चालक का मेडिकल करवाया गया। बस को दूसरा चालक भेजकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अब मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने शराब पीकर बस चलाने वाले चालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
अड्डा प्रभारी देवराज ने बताया कि पठानकोट-चुवाड़ी-होबार बस चालक के शराब के नशे में होने की शिकायत की गई थी। उक्त चालक का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम अस्पताल लेकर गई।
इनसेट
परिवहन निगम के पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि शराब पीकर बस चलाने वाले एचआरटीसी के चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रबंधन ने नोज एंड फिंगर की चेकिंग के आधार पर ये कदम उठाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में कोई भी चालक-परिचालक शराब पीकर बस में पाया जाता है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें