फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक के समय पर स्कूल न आने पर सीएम हेल्पलाईन में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के शिक्षा खंड सलूणी के तहत प्राथमिक पाठशाला पुना भडोल में तैनात शिक्षक के समय पर स्कूल नहीं आने की शिकायत लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में की है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने मंगलवार को स्कूल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एक अध्यापक ही मौजूद पाया गया। जबकि दूसरा शिक्षक सेंक्शन लीव पर था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने स्कूल में व्यवस्था जांची और स्कूल का रिकॉर्ड भी खंगाला। निरीक्षण के दौरान बीते वर्ष के बिल वाउचरों में अनियमितताएं पाई गई है। विभाग ने इस मामले को लेकर स्कूल स्टाफ से जवाब मांगा है।
इसके लिए स्कूल प्रमुख को एक सप्ताह का समय दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अगर जवाब संतुष्टि भरा नहीं मिला तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में स्कूल में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल में निरीक्षण किया जाएगा। कहा कि बिल वाउचर में अनियमितताएं सामने आई है। इस बारे में स्कूल प्रमुख से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें