फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचपीजीएनएल की टीम ने एडवोकेट इलेवन को चार विकेट से हराया

Thu, 06 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को दो क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में एचपीजीएनएल की टीम ने एडवाेकेट इलेवन को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में पंचगुला की टीम ने रूणेगा को सात रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में एडवोकेट इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 124 रन बनाए। इसमें ओपी ने 44 और सोनू ने 22 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीजीएनएल की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें दीपक ने 41 और दविंद्र ने 28 रन बनाए। दिन के दूसरे मैच में पंचगुला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। इसमें रिंकू ने 23 और विजय ने 20 रन बनाए। रूणेगा की ओर से चमन ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूणेगा की टीम 91 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें