फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के युवाओं के लिए वरदान बने एचपीसीए के प्रशिक्षण केंद्र

Wed, 17 Jun 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चंबा के अब तक 7 खिलाड़ी प्रदेश टीम में बना चुके हैं जगह
विज्ञापन

अंडर-19 से लेकर वरिष्ठ टीम तक खिलाड़ियों का हुआ है चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचपीसीए क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र जिले के युवाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ रहे हैं।
अब तक जिले के 12 खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की विभिन्न आयु वर्ग टीमों में जगह बना चुके हैं। पिछले 3 साल में केंद्र से निकले खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हाल ही में चंबा के आदित्य शर्मा का चयन प्रदेश अंडर-19 टीम के अभ्यास शिविर के लिए हुआ है। अक्षरा को भी प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 महिला टीम में चयनित किया गया है। सक्षम ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, रोहित नारंग, साहिल शर्मा सहित कशिका ठाकुर भी चंबा प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। चंबा के हरिपुर में एचपीसीए प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। शुरुआती दौर में यह केंद्र पुलिस मैदान बारगाह में चला। इसके बाद केंद्र को हरिपुर शिफ्ट किया गया। वर्तमान में पुलिस मैदान में टर्फ विकेट का निर्माण किया जा रहा है। मैदान को भी समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के खिलाड़ियों में अब क्रिकेट के प्रति क्रेज बढ़ा है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण केंद्र में हरेक सुविधा मिल रही है। इसका खिलाड़ी खूब लाभ उठा रहे हैं। अपनी खेल प्रतिभा निखार रहे हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एचपीसीए खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास रहा है। चंबा जिले में भी एचपीसीए के प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें