फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटनू गांव में आग से दो मंजिला मकान राख

Thu, 31 Dec 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपतहसील धरवाला के लिल्ह परगने में राड़ी पंचायत के बाटनू गांव में एक दो मंजिला घर आग से पूरी तरह से राख हो गया। इससे लगभग पंद्रह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



यह आग वीरवार की सुबह लगभग सवा दस बजे के करीब अचानक घर की सबसे निचली मंजिल से शुरू हुई जिसने देखते ही देखते इस पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। यह तो भगवान की गनीमत रही कि जैसे-तैसे करके इस घर में मौजूद तीन परिवारों के सदस्य घर से निकलने में कामयाब रहे लेकिन घर में मौजूद अपना साज और सामान नहीं बचा सके।



नतीजतन इस दो मंजिला घर में छह कमरों में रखा सारा सामान पूरी तरह से राख हो गया और प्रभावितों के सिर से आशियाना भी छिन गया। इस मकान के मालिकों में से बलदेव पुत्र माधो राम, देशराज पुत्र बलदेव व आत्मा राम पुत्र बलदेव अपने परिवारों के साथ रहते थे। देशराज और आत्मा राम ने बताया कि यह आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन इस आगजनी से उनकी सारी जमा पूंजी राशि के साथ-साथ उनके सिर से छत भी छीन ली है।
विज्ञापन

 हालांकि आग लगने के लगभग एक घंटे के बाद अग्निशमन विभाग का दल मौके पर तो पहुंचा लेकिन तब तक दो मंजिला मकान पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो चुका था।
इनसेट...
सवा ग्यारह बजे मिली थी आग लगने की सूचना : कैलासो राम
जिला अग्निशमन अधिकारी कैलासो राम ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें लगभग सवा ग्यारह बजे के करीब मिली थी। इसके फौरन बाद विभाग घटना स्थल की ओर रवाना हो गया। हालांकि आग ने प्रभावित घर को पूरी तरह से निगल लिया था लेकिन विभाग की कार्रवाई के चलते इस घर के साथ लगते अन्य घरों को बचा लिया गया। नहीं तो यह आग अन्य घरों को भी जकड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें