फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान धराशायी, 55 सड़कें बंद, 108 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
बर्फबारी के बाद चंबा-जोत मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मौसम की मार ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश से उपमंडल चुराह के हरतवास में कच्चा मकान गिर गया। इसमें दो गायें और एक बकरी दबकर मर गई। मकान में रह रहे परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जानें बचाईं। प्रभावित अब पड़ोसियों के घर रहने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार फौरी राहत, राशन और बर्तन दिए गए हैं। वीरवार को जिले में 55 सड़कें और 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं तो वहीं, 108 ट्रांसफार्मर बंद रहने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र भरमौर, पांगी, होली सहित आसपास की पहाड़ियों में वीरवार को बर्फबारी का क्रम जारी रहा। वहीं, निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा। वीरवार सुबह भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 122 मार्ग भूस्खलन और फिसलन के कारण जगह-जगह बंद पड़ गए तो वहीं, 183 ट्रांसफार्मर और 37 पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीमों ने देरशाम तक 67 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया। जबकि, 55 सड़कों के शुक्रवार तक बहाल होने की उम्मीद है।
वहीं, बिजली बोर्ड के कर्मियों ने 75 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करवाकर बिजली सप्लाई को सुचारु किया। शेष 108 ट्रांसफार्मर शुक्रवार तक सुचारु हो सकते हैं। मूसलाधार बारिश के कारण चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हरतवास निवासी नारो देवी का कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे तले दबने से दो गायें और एक बकरी की मौत हो गई। नारो देवी के परिजनों ने वहां से भागकर अपनी जानें बचाईं। बचाई। प्रभावित ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने प्रशासन की ओर से प्रभावित महिला को दस हजार फौरी राहत, राशन और बर्तन दिए।
विज्ञापन

बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव पुखरोटू निवासी बलदेव सिंह और लेखराज पुत्र चमेल सिंह के मकान को क्षति हुई है। सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके कर अपनी रिपोर्ट राजस्व विभाग की सौंपी।
लोनिवि मंडल डलहौजी में एक, तीसा में 12, सलूणी में 10 और भरमौर में 7 मार्ग बंद पड़े हैं। जबकि, पांगी में 55, चंबा में 47, डलहौजी में छह ट्रांसफार्मर बंद हैं। उपमंडल भरमौर में 36 और डलहौजी में एक पेयजल योजना प्रभावित हुई है।
उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिले में बर्फबारी और मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बंद पड़ी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय कर्मी तैनात हैं। कहा कि बेवजह लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें