फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 30 पर टिकी सीमा की आस, लंबित पुरस्कार मिलने का इंतजार

Tue, 20 Oct 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़नपरी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, नौकरी और डीएसपी रैंक पर तैनाती की भी उम्मीद
विज्ञापन

बोलीं- खिलाड़ियों को समय पर सम्मान मिले तो बढ़ेगा हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाली उड़नपरी सीमा को अब लंबित पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की ओर से 30 अक्तूबर 2026 को प्राइज सेरेमनी आयोजित करने की घोषणा पर उन्होंने आभार जताया।
जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीमा ने उम्मीद व्यक्त की कि एशियन गेम्स सहित पिछली प्रतियोगिताओं के लंबित पुरस्कार भी इस समारोह में मिलेंगे। नौकरी देने की घोषणा के बाद उन्होंने डीएसपी रैंक पर तैनाती की आशा भी जताई।
विज्ञापन


सीमा ने कहा कि प्रतियोगिता के बाद जल्द पुरस्कार देने की पहल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती है। समय पर सम्मान मिलने से खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए और उत्साहित होते हैं। दूसरे राज्यों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हिमाचल में ऐसी पहल खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री से मुलाकात को सीमा ने यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह प्रेरणा कि खिलाड़ी तिरंगे की शान होते हैं, उनके लिए खास रही। सीमा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऐसा प्रदर्शन करें कि भारत का राष्ट्रगान गूंजे।
विज्ञापन


चंबा की प्रतिभा को मिले उड़ान का मौका
सीमा ने कहा कि दूरदराज का जिला होने के बावजूद चंबा में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के पास आगे बढ़ने की भरपूर क्षमता है। सही मंच, सुविधाएं और सहयोग मिलने पर यहां की प्रतिभाएं देश-दुनिया में पहचान बना सकती हैं। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें