उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन देने जाते पहले महाविद्यालय चंबा के छात्र।
- फोटो : Chamba
चंबा। स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि चंबा कॉलेज में तैनात हिंदी प्राध्यापक का तबादला न किया जाए। छात्र-छात्राओं अमित कुमार, पवन कुमार, कविता कुमारी, अंकिता, अजय कुमार, निशा, सनी कुमार, तेज सिंह, हिमानी, बॉबी, शिवी, बबीता, तनू, अंजू और हिना ने बताया कि कॉलेज में चार हजार विद्यार्थी हैं।
ऐसे में प्राध्यापक का तबादला होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि करीब दो हजार विद्यार्थी हिंदी विषय पढ़ रहे हैं। ऐसे में अब दो हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी एक ही प्राध्यापक पर आ गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हिंदी विषय के प्राध्यापक का तबादाला रोका जाए। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर सरकार ने प्राध्यापक का तबादला न रोका तो सभी विद्यार्थी हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।