फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे बहाल, एक हजार गांवों में तीन दिन से अंधेरा

Sun, 25 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में मार्ग पर जमी बर्फ।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद जनजीवन रविवार को भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। हालांकि चंबा-पठानकोट हाईवे रविवार को बहाल कर दिया गया है, लेकिन तीन दिन से 78 सड़कें बंद हैं। साथ ही 240 ट्रांसफार्मरों के ठप होने से एक हजार गांवों में तीन दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। वहीं, 24 पेयजल लाइनें बाधित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बर्फबारी से बंद सड़कों में से चंबा मंडल में 21, डलहौजी में चार, तीसा में 32, सलूणी में नौ, भरमौर में 16, पांगी में 39 और भटियात में एक मार्ग बंद है। वहीं, जल शक्ति विभाग की 24 पेयजल स्कीमें भारी बर्फबारी के कारण बाधित हुई हैं। जिनकी बहाली को लेकर विभाग जुटा हुआ है। चंबा मंडल में नौ, सलूणी में तीन, तीसा में 12 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

सड़कों की बात करें तो खज्जियार-डलहौजी और चंबा-पांगी मार्ग यातायात के बंद पड़े हैं। चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने रविवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया। बड़े वाहनों की आवाजाही भी जल्द शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जा रहा है। बंद पड़ीं सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाया जा रहा है। इसके लिए विभागीय कर्मचारी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। जल्द ही सभी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें