फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला पुल के समीप हाईवे छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
मैहला में हाईवे बहाल होने पर गुजरते वाहन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे मंगलवार को मैहला पुल के समीप बहाल हो गया है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर छोटे वाहनों की ही आवाजाही शुरू की गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि शनिवार को पहाड़ दरकने की संभावनाएं बन गई थीं और लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा था। बहरहाल, प्रशासन ने विशेषज्ञों की सहायता से पहाड़ को ब्लास्टिंग के जरिये गिराया और तीन दिन बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

वहीं, सुबह के समय मैहला पुल पर प्रशासन, एनएच और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर की अगुवाई में नारेबाजी की गई। लोगों ने रोष जताया है कि दो माह पहले किसी विशेषज्ञ के परामर्श के बिना ही पहाड़ को दरकाने के लिए ब्लास्टिंग कर दी गई। इसका नतीजा यह रहा कि बार-बार मार्ग पर भूस्खलन होने लगा। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी रिस्की हो गई थी। कुल मिलाकर अब यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। जल्द हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू होगी।
एनएच प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कहा कि बड़े वाहनों के लिए जल्द मार्ग बहाल किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सावधानी पूर्वक ही आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें