फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणू गांव में अग्निकांड पीड़ितों को प्रशासन से पहले निजी मदद

Wed, 14 Dec 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
अ‌ग‌िनकांड पी‌ड‌ि़़तों को कंबल बांटते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अठलुई पंचायत के गुणू गांव में अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर आगे आए हैं।
विज्ञापन


गुणू गांव में अग्निकांड से प्रभावित पांच परिवारों को उन्होंने मदद दी। बुधवार को मौके पर पहुंचे राज सिंह ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को कंबल, बर्तन, राशन व एक-एक हजार रुपये नकद प्रदान किए। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी प्रभावितों को जल्द ही आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

राज सिंह ठाकुर कीड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रहे हैं और गुणू गांव उनके वार्ड का हिस्सा था। गौरतलब है कि मंगलवार को गुणू गांव में अचानक आग लग गई थी। अग्निकांड की इस घटना में तीन मकान पूरी तरह से जल गए थे। सड़क न होने की वजह से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। जिसकी वजह से लोगों को खुद ही आग पर काबू पाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


अग्निकांड की खबर मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार अमन राणा मौके पर गए थे और उन्होंने यहां नुकसान का आकलन किया है। जबकि निजी तौर पर राज सिंह ठाकुर ने प्रभावितों की मदद की है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की घटना में गरीब परिवारों का सब कुछ राख हो गया है। उनके पास खाने व रहने के लिए कोई जगह नहीं है। आने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी होती है तो गरीब परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर होंगे। राज सिंह ठाकुर ने अन्य लोगों से भी आह्वान किया है कि वे अग्निकांड प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा व घर बनाने के लिए लकड़ी का प्रबंध जल्द से जल्द कर दिया जाए। उधर, तहसीलदार अमन राणा ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। नुकसान की रिपोर्ट बनने के बाद उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। अग्निकांड की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें