चंबा शहर में सोमवार को सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन के जन्म दिवस पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांट कर आतिशबाजी भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लियाकत खान व विनीत विज ने संयुक्त बयान में कहा कि हर्ष महाजन ने चंबा जिला के विकास व यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में अहम भूमिका निभाई है। वीरभद्र सरकार में हर्ष महाजन को जिस विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई, उस विभाग में उन्होंने बेहतर परिणाम दिए।
हर्ष महाजन ने पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहते हुए चंबा में अथक विकास करते हुए स्थानीय बेरोजगार युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार दिया है। वर्तमान में सहकारी सभा के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को बैंकों व सहकारी सभाओं में रोजगार प्रदान किया है।
दूरदराज के क्षेत्रों में राज्य सहकारी बैंक की शाखाएं खोलने के साथ एटीएम मशीनें स्थापित की ताकि वहां के स्थानीय लोगों को बैंक में लेन देन करने के लिए परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चंबा की जनता हर्ष महाजन के जन्म दिवस पर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर, युकां अध्यक्ष शिवांक शर्मा, सुरेश ठाकुर, रशीद खान, विकास कैला, इमरान मिर्जा, चरणजीत सिंह, शिशु मिर्जा, विजय भरमौरी, भूपिंद्र, ओम प्रकाश, चंदन नरूला, बशीर खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।