फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के अकादमिक खंड की छत पर बनेगा हेलीपैड

Wed, 19 Apr 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएलएन जीएमसी) चंबा के नए भवन में हेलीपैड की व्यवस्था होगी। जीएमसी के अकादमिक ब्लॉक की छत पर प्रबंधन ने हेलीपैड बनाने की योजना बनाई है। दो दिन पहले चंबा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को हेलीपैड बनाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए प्रबंधन ने भवन निर्माण कर रही कंपनी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
































































इस बैठक में कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे चरण में बनने वाले भवन में हेलीपैड की व्यवस्था की जाए। कंपनी अब दूसरे चरण में नए भवन का निर्माण इस प्रकार से करेगी कि छत पर हेलीपैड बनाया जा सके। यह भवन इस तरह से बनाया जाएगा कि हेलीपैड संचालित करने में किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।































































मेडिकल कॉलेज में हेलीपैड बनने से जिला के दुर्गम क्षेत्रों से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। सर्दियों में देश दुनिया से कटने वाले पांगी घाटी को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। कुछ माह पहले भी पांगी में एक व्यक्ति का गला कट गया था। उसे हेलीकॉप्टर से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। ऐसे में जीएमसी चंबा में हेलीपैड सुविधा ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
































































इतना ही नहीं जिला के दुर्गम क्षेत्रों में यदि कोई बड़ी घटना होती है तो मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय टीम को भी हेलीकॉप्टर के जरिए तुरंत मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंचाया जा सकता है। ऐसे में हेलीपैड की योजना भविष्य में जिला वासियों के लिए लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के बाद प्रबंधन ने इस दिशा में अपने कार्य को तेज कर दिया है।































































































































जीएमसी चंबा के नए भवन के दूसरे चरण में होने वाले निर्माण कार्य में हेलीपैड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने नए भवन में हेलीपैड बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
































































-डॉ. पंकज गुप्ता,
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें