खज्जियार (चंबा)। आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर खज्जियार में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया।
शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रीतिका और सुरेश कुमार ने चिकित्सीय जांच की। बच्चों की लंबाई और वजन भी जांचा। विभागीय टीम ने लोगों से आह्वान किया है कि गर्मियों के मौसम में वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। संवाद