फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हर्ष भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित

Fri, 27 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा सचिवालय ने 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह का गठन किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन

इस नामांकन से भारत और सऊदी अरब के बीच संसदीय सहयोग, आपसी समझ, द्विपक्षीय संबंधों और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। हर्ष महाजन ने इस दायित्व के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह भारत और सऊदी अरब के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें