फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदासपुरा में स्कूल प्रांगण में बह रही सीवरेज की गंदगी

Fri, 18 Mar 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिडल स्कूल हरदासपुरा के प्रांगण में सीवरेज की गंदगी बहने से छात्रों का बीमारी की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया है। बीमारी के डर से अध्यापक बच्चों को स्कूल प्रांगण में सुबह के समय प्रार्थना भी नहीं करवा रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार सीवरेज की गंदगी स्कूल प्रांगण से होते हुए कमरों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


स्कूल में सीवरेज की गंदगी फैलने को लेकर स्कूल प्रशासन ने आईपीएच विभाग को भी अवगत करवाया है। लेकिन आईपीएच विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसका खामियाजा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल की मुख्याध्यापिका कल्पना मिन्हास ने बताया कि स्कूल में सीवरेज की गंदगी की समस्या काफी समय से चल रही है। जिसके बारे में कई बार आईपीएच विभाग, पार्षद व नप को अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीवरेज की गंदगी होने की वजह से बच्चों को मिड-डे मील बनाने में भी दिक्कतें पेश आ रही है।

उन्होंने कहा कि स्कूल के साथ रेवन्यू विभाग के आवास बने हुए हैं। जिनकी सीवरेज लाइन स्कूल प्रांगण से होकर गई है। जिसके कारण सीवरेज के चैंबर लीक होने से सीवरेज की सारी गंदगी स्कूल प्रांगण में बिखर जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीवरेज की गंदगी फैलने को लेकर उपायुक्त सुदेश मोख्टा को भी लिखित रूप से अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि स्कूल में पेश आ रही सीवरेज की गंदगी की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करवाया जाए।
विज्ञापन


उधर, आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि विभाग ने हरदासपुरा में सीवरेज शुरू नहीं की है। स्कूल में लीकेज वहां बनी सरकारी आवासीय कॉलोनी से हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें