उपायुक्त ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर व बैसाखियां भी वितरित की।
- फोटो : अमर उजाला
साहो में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने किया। सुदेश मोख्टा ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा व सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
समाज के हर वर्ग को रेडक्रॉस से जुड़कर सामाजिक कल्याण की गतिविधियों में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जिले में अन्य जगहों पर भी ऐसे शिविरों का आयोजन करेगी। दिव्यांग वर्ग भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इनकी समाज निर्माण में विशेष भूमिका है।
शिविर के दौरान उपायुक्त ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर व बैसाखियां भी वितरित की। शिविर में 403 रोगियों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में हड्डी रोग विषेशज्ञ डॉ. प्रशांत राणा, ईएनटी विषेशज्ञ डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. देवेन्द्र कुमार व डॉ. अनुराधा महाजन के अलावा रेडक्रॉस सचिव नीना सहगल भी मौजूद रहीं।