फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंकू की टपरी में भरमौर हैलीपैड के लिए भूमि का चयन

Fri, 23 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर के संकू की टपरी के पास एडीएम विनय धीमान की अगुवाई में हैलीपैड के लिए भूमि चयन का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर, वन विभाग के डीएफओ सुमन औहरी व लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज जंबाल तथा राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने सुंकू की टपरी पर हैलीपैड निर्माण के लिए भूमि का चयन किया। एडीएम विनय धीमान ने वन विभाग व लोनिवि को जल्द इसका प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हैलीपैड का निर्माण कार्य शुरू करके। अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के लिए यहां से उड़ानें की जा सकें।

गौर रहे कि भरमाणी माता मंदिर के समीप, सुंकू की टपरी, धनछो व गौरी कुंड में बने हैलीपैड का विस्तार किया जा रहा है। आपात के समय में धनछो में भी हैलीपैड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा भरमाणी व सुंकू की टपरी में भी हैलीपैड तैयार करके यहां से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ान होगी।
विज्ञापन


मौसम के आपात की स्थिति में धनछो में लैंडिंग की जा सके। इसकी प्रक्रिया जोरों से चली हुई है। जहां से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ानें होती हैं। वहां पर स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल, कॉलेज व कस्बा होने के कारण यहां के बुद्धिजीवी वर्ग मणिमहेश यात्रा के दौरान हैलीपैड को बदलने की याचिका कर चुका हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासन ने जन हित को देखते हुए मणिमहेश यात्रा के लिए हैलीपैड के लिए भूमि का चयन शुरू कर दिया है ताकि मणिमहेश यात्रा के दौरान हवाई उड़ान सेवा चलती रहे और लोगों परेेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें