फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 6 रूटों पर एचआरटीसी बसों की रही ब्रेक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को आधा दर्जन रूटों पर पीस मील वर्करों की हड़ताल का असर देखने को मिला। निर्धारित रूटों पर चंबा बस अड्डे से निकली तीन बसें रास्ते में ही हांफ गईं, जबकि तीन बसें मरम्मत के अभाव में निर्धारित रूटों पर नहीं भेजी जा सकीं। इसका खामियाजा बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ही भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-लंगेरा मार्ग पर एचआरटीसी की बस प्रियुंगल, चंबा-होली मार्ग पर होली के पास बस की ब्रेक डाउन हो गई। इसके अलावा चंबा-छतराड़ी, चंबा-दियोला, चंबा-कोल्हड़ी, चंबा-डलहौजी के लिए चलने वाली बसें भी नहीं चल पाईं। यात्रियों राकेश कुमार, प्रताप चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार ने बताया कि सरकार को पीस मील वर्करों की जायज मांगों को समय रहते पूरा कर देना चाहिए, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। कहा कि वीरवार को भी कई रूटों पर बस सेवा न होने से लोग बस स्टैंड में इंतजार करते रहे। आखिरकार बसें न आने पर उन्हें निराश होकर निजी वाहनों के जरिये घरों को जाना पड़ा।
बस अड्डा प्रभारी मोहिंद्र कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को छह रूट प्रभावित हुए हैं। कहा कि पीस मील वर्करों के हड़ताल पर निगम की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें