चंबा में तीसा तहसीलदार को नई कंपलेक्स प्रणाली के विरोध को लेकर ज्ञापन देते हिमाचल प्रदेश प्राथम
चुराह (चंबा)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तीसा और कल्हेल खंड की संयुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तहसीलदार आशीष ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि नए कांप्लेक्स सिस्टम का निर्णय वापस लिया जाए, ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। पदाधिकारियों ने बताया कि संघ ने प्रणाली का विरोध करने का निर्णय लिया है। दोनों खंडों के शिक्षक 5 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे भंजराडू में एकत्रित होकर रोष रैली निकालेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड तीसा के अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा और खंड कल्हेल के अध्यक्ष लेख राज ने बताया कि नई अधिसूचना पूरी तरह से प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। यह रोष प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा और इसमें स्थानीय नागरिकों की सुविधा व यातायात व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाएगा।