फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लक्ष्मण ने किया रावण के पुत्र मेघनाद का वध

Wed, 01 Oct 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी में श्री रामलीला मंचन के दौरान लक्ष्मण ने रावण के पुत्र मेघनाद का वध किया। बुधवार को मंचन में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच काफी देर तक युद्ध चला। मेघनाद ने अपनी शक्तियों से राम की सेना को भारी क्षति पहुंचाई और एक भीषण युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति नामक अस्त्र से घायल कर दिया। हनुमान तुरंत हिमालय पर्वत पर गए और वहां से संजीवनी बूटी लाए, जिससे लक्ष्मण के प्राण बचाए जा सके। अंत में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। देर शाम श्री रामलीला मंचन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें