फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह पहली से 5 तारीख तक पेंशन जारी करे सरकार : दीवान

Mon, 09 Feb 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुरानपा बस अड्डा परिसर में बैठ के दौरान सेवानिवृत परिवहन निगम कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक पुराना बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान दीवान चंद ने की। इस दौरान दीवान चंद ने कहा कि पेंशन हर माह की 1 से 5 तारीख के बीच पेंशनरों को मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल रही, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार अपने चहेते वर्ग को समय पर पेंशन का भुगतान करती है, उसी तरह सभी पेंशनरों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश सरकार से मांग की कि वर्ष 2016 से लंबित एरियर की अब तक एक भी किश्त जारी नहीं की गई है, जबकि अन्य विभागों को इसकी किश्तें दी जा चुकी हैं। इसके अलावा मेडिकल बिल, महंगाई भत्ता (डीए) और ग्रेच्युटी का भुगतान भी अभी तक लंबित है, जिसे शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भूपेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, विक्रम सिंह, देशराज, पवन कुमार, जय चंद, केसरू राम और रविंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें