फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टूरिज्म मीट में चमका चंबा का ‘नाट ऑन मैप एचटूओ हाउस’

Mon, 09 Feb 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
केरल के बेयपोर में सम्मेलन के दौरान नाट आन मेप संस्था के पदा​धिकारी और अन्य।स्रोत संस्था
विज्ञापन
चंबा। केरल के बेयपोर स्थित मालाबार मरीना कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल रिस्पांसिबल टूरिज्म मीट में चंबा जिले के ‘नाट ऑन मैप एचटूओ हाउस’ ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। सम्मेलन का शुभारंभ केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने किया, जबकि समापन अवसर पर केरल रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन सोसायटी के सीईओ एवं ग्लोबल अवार्ड विनर रूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंबा से शुरू हुए इस अनूठे प्रोजेक्ट को समुदाय आधारित और जिम्मेदार पर्यटन की एक सफल मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिस्पांसिबल टूरिज्म पार्टनरशिप के प्रबंध निदेशक डॉ. हेरोल्ड गुडविन ने वैश्विक स्तर पर पर्यटन को टिकाऊ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोसेफ एम. चीर ने इसके सामाजिक प्रभावों पर अपने विचार रखे।
यूएन विमेन की प्रतिनिधि रूपा नायक ने पर्यटन क्षेत्र को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान ‘नाट ऑन मैप’ मॉडल को प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया, जिसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों की ओर से सराहना मिली।
विज्ञापन

‘चलो चंबा’ अभियान के तहत नाट ऑन मैप एचटूओ हाउस की प्रतिनिधि रेनू शर्मा ने बताया कि स्थानीय संसाधनों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यटन को समावेशी और सतत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचटूओ हाउस पूरी तरह समुदाय आधारित मॉडल है, जिसे स्थानीय लोग और स्वयं सहायता समूह मिलकर संचालित करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहना की कि एचटूओ हाउस पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सम्मेलन में केरल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. वेणु वी, केरल पर्यटन की निदेशक सुधा देवी आर, जेम्स थार्नटन और रवि शंकर सहित अन्य विशेषज्ञों ने ग्रीन टूरिज्म और तकनीकी समाधानों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

सम्मेलन के समापन पर यह संकल्प लिया गया कि पर्यटन को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी जरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें