फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित बकाया का सरकार नहीं कर रही भुगतान : बेदी

Wed, 07 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक लक्ष्मण क्लब में प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान बेदी ने कहा कि सरकार पेंशनरों के लंबित भुगतान नहीं कर रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनरों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद आरंभ की थी, लेकिन धरातल पर अतिक्रमण पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि शहर में अतिक्रमण पर शिकंजा कसा जाए। इससे लाेगों और अन्य वाहन चालकों को राहत मिल सके। बैठक के दौरान कुलदीप, जीवन, पवन कुमार बेदी, कमल नाथ और परस राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें