फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली की चोरी करते पकड़े सरकारी कर्मी, तीन विभागों को लगाया जुर्माना

Mon, 16 Oct 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली की चोरी करने वाले सरकारी विभागों पर भी बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली बोर्ड की टीम ने रात को गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी विभाग के आवास में बिना मीटर बिजली चाेरी करने का मामला पकड़ा।
विज्ञापन

सरकारी आवास में रहने वाला कर्मचारी मीटर लगाए बिना कुंडी लगाकर बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। बिजली बोर्ड ने उसे 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बिजली के तार को भी निकाल दिया है। कर्मचारी को हिदायत दी गई है कि वह मीटर लगवाने के लिए बोर्ड में आवेदन करे। अन्यथा, उसे बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। बिजली बोर्ड ने यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के साथ लगती रजेरा पंचायत में की है। दो अन्य सरकारी विभागों में भी बोर्ड ने बिजली की चोरी पकड़ी है। इसके लिए दोनों विभागों को 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
अन्य इलाकों में हो रही बिजली चोरी को लेकर भी बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। कुछ दिन पहले चुराह में बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा था। दबोचा है। बोर्ड के सभी उपमंडलों के सहायक अभियंता बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में डट गए हैं।
विज्ञापन


चंबा विद्युत उपमंडल-एक के सहायक अभियंता और उनकी टीम ने तीन सरकारी विभागों में बिजली चोरी को लेकर रात को छापा मारा। कुछ अन्य उपभोक्ताओं भी बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। बोर्ड की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। रोजाना बोर्ड की टीमें ग्रामीण और शहरी इलाकों में दबिश देकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
बोर्ड के सहायक अभियंता हंसराज चौहान ने बताया कि तीन सरकारी विभागों में बिजली की चोरी पकड़ी है। इसको लेकर विभागों को जुर्माना किया गया है। बोर्ड बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें